|
निरंतर के अनिरंतर प्रकाशन का एक मुख्य कारण सामग्री का अभाव रहा है। जिस तरह के खोजी, ज्ञानपरक, सामाजिक और तकनीकी लेख हम छापते हैं उनके लेखकों का टोटा पड़ा रहता है। निरंतर पर हम लेखकों को पारिश्रमिक देने का मन बना रहे हैं। पर किसी वेब पत्रिका के लिये यह विज्ञापनदाताओं और संरक्षकों के बिना करना असंभव है। अतः हर माह ज़रूरी राशि संजोने के लिये हम तुरंत प्रभाव से निरंतर पर बैनर एड शुरु करने जा रहे हैं। यदि आप या आपका संस्थान निरंतर को समर्थन देना चाहता हो तो हम तिमाही, छमाही और वार्षिक अवधि के लिये आपका बैनर एड सशुल्क निरंतर पर दिखायेंगे। इच्छुक व्यक्ति व संस्थान अधिक जानकारी के लिये हमें patrikaa at gmail dot com पर लिख सकते हैं।
मिक्स मसाला
|
|
निरंतर
|
आँखन देखी
चिट्ठा जगत के छाया कौशल से आँखें चार कीजिए इस स्तंभ में जहाँ बिखरेंगी नौसिखिये छायाकारों के चित्रों की चटकदार छटा। इस अंक में रसस्वादन करें जितेन्द्र चौधरी और अतुल अरोरा के कैमरों के कमाल का।

हवा में हिचकोले खाते उड़नखटोले से देखा विराट हूवर डैम।
[प्रेषकः अतुल अरोरा]

जीवन के रेले सी बह निकली अविरल निरंतर धारा।
[प्रेषकः जितेन्द्र चौधरी]
मार्च की आबो हवा
"आबो हवा" है भारतीय भाषाओं के ब्लॉगजगत का बैरोमीटर। बात सिर्फ आंकड़ों की नहीं है, उद्देश्य है कि ब्लॉगिंग के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं के बढ़ते कदमों कि आहट यहाँ सुनी जा सके।
- बाँग्लाः 2 (भारतीय लेखक)
- गुजरातीः 1
- हिन्दीः 35+
- कन्नड़ः ?
- कश्मीरीः 1
- मलयालमः 4+
- मराठीः 5
- उड़ियाः ?
- पंजाबीः ?
- सिंधीः 1
- तमिलः 365+
- तेलगूः ?
संकेतः + अर्थात संख्या ज़्यादा भी हो सकती है; ? अर्थात आंकड़े उपलब्ध नहीं
|
|