निरंतर के अनिरंतर प्रकाशन का एक मुख्य कारण सामग्री का अभाव रहा है। जिस तरह के खोजी, ज्ञानपरक, सामाजिक और तकनीकी लेख हम छापते हैं उनके लेखकों का टोटा पड़ा रहता है। निरंतर पर हम लेखकों को पारिश्रमिक देने का मन बना रहे हैं। पर किसी वेब पत्रिका के लिये यह विज्ञापनदाताओं और संरक्षकों के बिना करना असंभव है। अतः हर माह ज़रूरी राशि संजोने के लिये हम तुरंत प्रभाव से निरंतर पर बैनर एड शुरु करने जा रहे हैं। यदि आप या आपका संस्थान निरंतर को समर्थन देना चाहता हो तो हम तिमाही, छमाही और वार्षिक अवधि के लिये आपका बैनर एड सशुल्क निरंतर पर दिखायेंगे। इच्छुक व्यक्ति व संस्थान अधिक जानकारी के लिये हमें patrikaa at gmail dot com पर लिख सकते हैं।
वापस
|
| डॉ जगदीश व्योम |
| जन्म : 1 मई 1960, शंभूनगला, फर्रुखाबाद, उ.प्र.
शिक्षा : एम.ए.हिंदी साहित्य में, एम.एड., पीएचडी
शोधकार्य : लखनऊ विश्वविद्यालय से 'कनउजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण' पर।
प्रकाशित कृतियां :
काव्य संग्रह:– इंद्रधनुष,भोर के स्वर।
शोध ग्रंथ:– कन्नौजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण, कन्नौजी लाकोक्ति और मुहावरा कोश।
बाल उपन्यास:– नन्हा बलिदानी, डब्बू की डिबिया
बाल कहानी संग्रह:– सगुनी का सपना
संपादित कहानी संग्रह:– आज़ादी के आस–पास, कहानियों का कुनबा
संपादन– हाइकु दर्पण, बाल प्रतिबिंब
भारत की लगभग सभी पत्र पत्रिकाओं में शोध लेख, कहानी, बालकहानी, हाइकु, नवगीत आदि का अनवरत प्रकाशन। आकाशवाणी दिल्ली, मथुरा, सूरतगढ़, ग्वालियर, लखनऊ, भोपाल आदि केंद्रों से कविता, कहानी, वार्ताओं का प्रसारण।
सम्मान: शोधग्रंथ 'कनउजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण' के लिए 'प्रकाशिनी हिंदी निधि,कन्नौज' द्वारा सम्मानित। 'नन्हा बलिदानी' बाल उपन्यास के लिए पांच पुरस्कार।
संप्रति : केंद्रीय विद्यालय एस.पी.एम.होशंगाबाद, म.प्र. में पी.जी.टी. हिंदी पद पर कार्यरत। |