 |
| डॉ जगदीश व्योम |
| जन्म : 1 मई 1960, शंभूनगला, फर्रुखाबाद, उ.प्र.
शिक्षा : एम.ए.हिंदी साहित्य में, एम.एड., पीएचडी
शोधकार्य : लखनऊ विश्वविद्यालय से 'कनउजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण' पर।
प्रकाशित कृतियां :
काव्य संग्रह:– इंद्रधनुष,भोर के स्वर।
शोध ग्रंथ:– कन्नौजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण, कन्नौजी लाकोक्ति और मुहावरा कोश।
बाल उपन्यास:– नन्हा बलिदानी, डब्बू की डिबिया
बाल कहानी संग्रह:– सगुनी का सपना
संपादित कहानी संग्रह:– आज़ादी के आस–पास, कहानियों का कुनबा
संपादन– हाइकु दर्पण, बाल प्रतिबिंब
| |
|
| अमरीक सिंह दीप |
| जन्म – 5 अगस्त 1942 को कानपुर में।
शिक्षा – हाईस्कूल
प्रकाशित कृतियां–
कहानी संग्रह : कहां जाएगा सिद्धार्थ¸ काला हाण्डी¸ चांदनी हूं मैं¸ सिर फोड़ती चिड़िया।
हंस¸ कथादेश¸ कथाक्रम¸ वसुधा¸ साक्षात्कार और वागर्थ जैसी पत्रिकाओं में निरंतर कहानियां प्रकाशित।
सम्प्रति – स्वतंत्र लेखन
| |
|
| मितुल पटेल |
| वाराणसी, बनारस और काशी के नाम से प्रासिद्ध नगर मेरा जन्मस्थान है। पुर्वज गुजरात के कच्छ जिले से व्यापार के सिलसिले मे यहा बसे थे। बचपन यहा पे ही बीता, इंजीनियर शिक्षा के लिए पुणे गया, कुछ वर्ष वहा काम करने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका मे बसा हुआ हु। फिलहाल टेक्सास के ह्युस्टन नगर मे आई-टी मे कार्यरत। हिन्दीनी, नारद, परिचर्चा , ई-स्वामी आदी की मदद से हिन्दी को कंप्यूटर के साथ जोड्ना सीखा। हिन्दी चिट्ठो का प्रशंसक, विश्वास रखता हु कि हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओ के द्वारा बहुत सारे लोग इंटरनेट से जल्द ही जुडेगे। यह लोग इंटरनेट और कंप्यूटर को नई नजर से देखेगे और इंटरनेट से जुडा विश्व इनको एक नई नज़रिये से देखेगा।
| |
 |
| विजय मनोहर तिवारी |
| मंडीबामौरा (मध्य प्रदेश) में जन्म। विदिशा के एस.एस.एल.जैन कालेज से गणित में एम.एस.सी. प्रथम श्रेणी प्रथम। एक वर्ष कालेज के ही गणित विभाग में अध्यापन। 1992 में पत्रकारिता की ओर रुख। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से 1993 में स्नातक की उपाधि, प्रथम श्रेणी प्रथम। तत्पश्चात एक वर्ष दैनिक नई दुनिया भोपाल और फिर नई दुनिया इंदौर में 1 वर्ष रिपोर्टिंग। 2003 में प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रवेश, 'सहारा समय' न्यूज चैनल में संवाददाता रहे। 1997 से 2002 तक श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिये कई अवार्ड। आलेख संग्रह 'प्रिय पाकिस्तान' प्रकाशित। उपन्यास 'अंतर्कथा' अप्रकाशित। संप्रति दैनिक भास्कर, भोपाल में विशेष संवाददाता के रूप में पदस्थ।
| |
 |
| इला प्रसाद |
| जन्म : 3 जून 1960 शिक्षा : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी एवं भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान¸ मुम्बई में सीएसआईआर की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अन्तर्गत कुछ वर्षो तक शोध कार्य। राष्ट्र्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित।
छात्र जीवन में काव्य लेखन की शुरूआत। प्रारंभ में कॉलेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित। वैज्ञानिक शोध कार्य के दिनों में लेखन क्षमता भी पल्लवित होती रही। पहली रचना "इस कहानी का अंत नहीं" जनसत्ता, भारत में प्रकाशित। कुछ कविताएं एवं कहानियां पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।
सम्प्रति :वैज्ञानिक शोध एवं लेखन के क्षेत्र में अपनी जड़ों की तलाश।
| |