Back
|
| देबाशीष चक्रवर्ती |
| देबाशीष चक्रवर्ती हिन्दी के शुरुवाती चिट्ठाकारों में से एक हैं। वे पुणे स्थित एक सॉफ्टवेयर सलाहकार हैं। इंटरनेट पर Geocities के दिनों से ही सक्रिय थे, अक्टूबर 2002 में अपना इंग्लिश ब्लॉग नल प्वाइंटर और नवंबर 2003 में हिन्दी ब्लॉग नुक्ताचीनी आरंभ किया। देबाशीष DMOZ पर संपादक रहे हैं। उन्होंने इंडिक ब्लॉगिंग पर एक पोर्टल चिट्ठा विश्व भी शुरु किया था, यह हिन्दी चिट्ठों का पहला एग्रीगेटर था, जो अब अपडेट नहीं होता। उन्होंने WordPress, इंडिक जूमला तथा आई जूमला जैसे अनेक अनुप्रयोगों के हिन्दीकरण में योगदान दिया। 2005 में उन्होंने प्रथम इस पत्रिका निरंतर का प्रकाशन साथी चिट्ठाकारों के साथ आरंभ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इंडीब्लॉगीज नामक वार्षिक ब्लॉग पुरुस्कारों की स्थापना भी की। देबाशीष को बुनो कहानी तथा अनुगूंज जैसे सामुदायिक प्रयासों को शुरु करने का भी श्रेय जाता है। संप्रति ब्लॉगलेखन के अलावा हिन्दी पॉडकास्ट पॉडभारती पर सक्रीय हैं और यदाकदा हिन्दी विकिपीडिया पर योगदान देते रहते हैं। |