Back
|
| इला प्रसाद |
| जन्म : 3 जून 1960 शिक्षा : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी एवं भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान¸ मुम्बई में सीएसआईआर की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अन्तर्गत कुछ वर्षो तक शोध कार्य। राष्ट्र्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित।
छात्र जीवन में काव्य लेखन की शुरूआत। प्रारंभ में कॉलेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित। वैज्ञानिक शोध कार्य के दिनों में लेखन क्षमता भी पल्लवित होती रही। पहली रचना "इस कहानी का अंत नहीं" जनसत्ता, भारत में प्रकाशित। कुछ कविताएं एवं कहानियां पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।
सम्प्रति :वैज्ञानिक शोध एवं लेखन के क्षेत्र में अपनी जड़ों की तलाश। |