iRobot_RoombaPet_120x60
ValueMags - Logo (120x60)
Summer Getaway 120x60
Blockbuster - 50% off your first month with code perf999
Zagat Surveys
Apple MacBook Air 13” – Only $1699!
Home
Authors
दिखायें #

प्रो.यशपाल
ख्यात शिक्षाविद। यशपाल टीवी पर विज्ञान धारावाहिक टर्निंग प्वाइंट से वे आम जनता में काफी लोकप्रिय रहे हैं। संप्रति भारत सरकार में नेशनल रिसर्च प्रोफेसर हैं।

दीना मेहता
दीना मुम्बई स्थित गुणात्मक शोध परामर्शदाता हैं। उन्हें 16 वर्ष का कार्यानुभव है। सामाजिक मीडीया और तकनलाजी में उनका शोध तब प्रारंभ हुआ जब 2003 में उन्होंने अपने ब्लॉग कि स्थापना की। एक शोधकर्ता और खोजी के रूप में दीना की सामाजिक तंत्र सेवाएँ, औज़ार तथा तकनीकों में विशेष रुचि है। इस से आते बदलाव कि परख के लिए वे दुनिया भर के लोगों के साथ बातचीत में मुबतला हैं। दीना वर्ल्ड चेनजिंग और द साउथ-ईस्ट एशिया अर्थक्वेक एंड त्सुनामीज़ ब्लॉग के लिए भी लिखती हैं।

पंकज नरूला
मिर्ची सेठ के लेखक पंकज नरूला की चिट्ठाकारी के प्रति प्रतिबद्धतता का उदाहरण इस बात से भी दिया जा सकता है कि उन्होंने ब्लॉगर पर अपना चिट्ठा प्रारंभ करने के पश्चात जल्दी ही अपनी निजी होस्टिंग की ओर रूख कर लिया। पंकज हिन्दी चिट्ठाजगत से कई अनूठे प्रयासों के प्रणेता रहे हैं, जिनमें चिट्ठाकारों की अपनी चौपाल अक्षरग्राम, सार्वजनिक विकि सर्वज्ञ, ब्लॉग एग्रीगेटर नारद इत्यादि। जब हिन्दी ब्लॉगज़ीन निरंतर की होस्टिंग की बात आई तो पंकज ने सहर्ष इसकी होस्टिंग अपने जालस्थल पर करने का जिम्मा उठाया था।

जीतेंद्र चौधरी
जीतेंद्र चौधरी कुवैत में रहते हैं और लोकप्रिय हिंदी ब्‍लॉगर हैं। जीतू सॉफ्टवेयर और तकनीकी मार्केटिंग से जुड़े हैं लेकिन उनके मेरा पन्‍ना ब्‍लॉग पर कंप्‍यूटर की तकनीकी जानकारी से लेकर भारत के गांव तक की बातें पढ़ने को मिल जाती है। इसके अलावा जीतू हिंदी चिट्ठों के एग्रीगेटर नारद के संचालक हैं।

अतानु दे
अतानु डे का ब्लॉग दिशा 2004 की इंडीब्लॉगीज़ प्रतोयोगिता में बेस्ट इंडीब्लॉग के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। अतानु मैकेनिकल इंजीनियर हैं और कंप्यूटर साईंस में स्नात्तकोत्तर। तकरीबन 6 साल उन्होंने सिलिकॉन वैली में ह्यूलेट पैकार्ड के लिये उत्पाद विपणन का कार्य किया। पाँच साल तक भारत, अमरीका और यूरोप की खाक छानी और फिर यह एहसास हुआ कि अर्थशास्त्र के बारे में तो कुछ जानते ही नहीं। तो उन्होंने बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी आफ कैलिफॉर्निया से अर्थशास्त्र पढ़ा और भारतीय दूरसंचार क्षेत्र पर अपना शोधप्रबंध पूरा किया।

अपने खाली समय में अतानु शास्त्रीय संगीत सुनते हैं, विपासना ध्यान लगाते हैं, भौतिक विज्ञान पढ़ते हैं, बौद्ध धर्म पर व्याख्यान देते हैं और अपने ब्लॉग पर लिखते हैं। उनकी कवितायें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

डा. रति सक्सेना
हिन्दी कवियत्री और संस्कृत की विद्वती डा॰ रति सक्सेना के हिन्दी में तीन कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। वेदिक साहित्य एवं भारत-शास्त्र पर कई शोध पत्र लिखे हैं इन्होंने। मलयालम की साहित्यिक रचनाओं के अनुवाद के लिए रति जी को 2000 में केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला है। कई अन्य पुरस्कारों के अतिरिक्त इन को इन्दिरा गान्धी राष्ट्रीय संस्कृति एवं कला फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया है। चिट्ठामंडल की नई सदस्या रति का निरन्तर के लिए लिखा संस्मरण प्रस्तुत है।

बिज़ स्टोन
बिज़ स्टोन माइक्रोब्लॉगिंग अनुप्रयोग ट्विटर के सह संस्थापक हैं। उन्होंने जांगा, ब्लॉगर और ओडियो तथा ओब्वियस के निर्माण में भी सहयोग दिया। उन्होंने सोशियल मीडिया पर दो पुस्तकें लिखी हैं, ब्लॉगिंगः जीनीयस स्ट्रेटेटीज़ फॉर इंस्टैंट वेब कंटेंट और हू लेट द ब्लॉग्स आउट?

गौरव सोलंकी
गौरव का जन्म 7 जुलाई, 1986 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के 'जिवाना गुलियान' गाँव में हुआ। आरम्भिक शिक्षा-दीक्षा संगरिया (राजस्थान) में  हुई। उसके बाद आईआईटी, रुड़की से बीटेक करने के बाद वे संप्रति गुड़गाँव में कार्यरत हैं। गौरव आईआईटी की साहित्यिक पत्रिका 'क्षितिज' के मुख्य संपादक रहे हैं। सिनेमा का जुनून है, कुछ करने की कोशिश जारी है। उनका हिन्दी चिट्ठा http://merasaman.blogspot.com पर है।

डॉ वीणा सिन्हा
डॉ वीणा सिन्हा कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मगध यूनिवर्सिटी, पटना में सोशियोलॉजी की अवकाशप्राप्त प्रोफेसर हैं। 60 के दशक में उनकी लिखी कहानियाँ सारिका, माया, मनोरमा (मनोरमा तब की, आज वाली नहीं) में प्रकाशित हुईं, फिर लिखना छूट सा गया। उन्हीं दिनों पटना रेडियो पर सुगम व अर्ध शास्त्रीय गायन के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। वीणा लोकप्रिय हिन्दी चिट्ठाकार प्रत्यक्षा की माँ हैं।

<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 अगला > अंतिम >>

   
Click here to lend your support to: Nirantar and make a donation at www.pledgie.com !

कुछ खोज रहे हैं?

विशेष आकर्षण

140 अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग
140 अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग
ब्लॉगिंग के बाद इंटरनेट पर एक और विधा ने जोर पकड़ा है। जी हाँ ट्विटर, पाउंस और प्लर्क के दीवाने अपने बलॉग छोड़ दीवाने हो चले हैं माईक्रोब्लॉगिंग के। पैट्रिक्स और देबाशीष कर रहे हैं इस लोकप्रिय तकनीक की संक्षिप्त पड़ताल जिसमें लोग फकत 140 अक्षरों में कभी अपने मोबाईल, कभी डेस्कटॉप तो कभी जालस्थल द्वारा अपना हालेदिल लिखे चले जाते हैं।
Read More >>

कौन है ऑनलाइन

इस समय 1 अतिथि ऑनलाइन है
Britannica Online Student Edition &#8211; Start your 7-day FREE Trial!
Hottest Sellers 120x60

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

कॉपीराईट संबंधी सूचना

निरंतर पर प्रकाशित सामग्री को अंतर्जाल पर पुनर्प्रकाशित नहीं किया जा सकता। प्रिंट प्रकाशनों हेतु (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) निम्नलिखित नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे patrikaa at gmail dot com पर संपर्क करें।
Creative Commons License