मुखपृष्ठ arrow Advertise With Nirantar

E-mail


Back
रवीन्द्र कालिया

रविन्द्र कालिया हिन्दी साहित्य जगत के सुपरिचित लेखक हैं‚ इनकी पत्नी ममता कालिया भी लोकप्रिय उपन्यासकार और कथा लेखिका हैं। दो वयस्क होते बच्चों के पिता रविन्द्र बड़े जीवन्त व्यक्ति हैं।

रविन्द्र कालिया उन विरल रचनाकारों में से एक हैं‚ जिन्होंने पिछले अरसे में कहानी में शिल्प‚ शैली और संवेदना के स्तर पर कई परिवर्तन किये हैं। उनकी लेखकीय परिपक्वता‚ सहजता और साहस का दस्तावेज है 'गालिब छुटी शराब'। जिगर की गम्भीर बीमारी से जूझते हुए जहाँ कोई रचनाकार टूट कर बिखर जाता वहीं रविन्द्र जी ने उसी संघर्ष को अपना पाथेय बना बड़ी बेबाकी से उसे पाठकों से रूबरू करवाया है।

रविन्द्र ने अब तक की अपनी ज़िन्दगी में चित्र–विचित्र बहुत से रंग देखे हैं‚ और हर हाल में मस्त रहे हैं। उनकी चौबीस प्रकाशित मौलिक पुस्तकें इसकी भरपूर मिसाल हैं।

प्रमुख कृतियां –

  • उपन्यास – खुदा सही सलामत
  • कहानी संग्रह – नौ साल छोटी पत्नी¸ काला रजिस्टर¸ गरीबी हटाओ (हिन्दी संस्थान द्वारा पुरूस्कृत)¸ बाँके लाल¸ गली–कूँचे¸ चकै या नीम¸ सत्ताईस साल की उमर तक
  • संस्मरण – स्मृतियों की जन्मपत्री¸ कामरेड मोनालिज़ा¸ सृजन के सहयात्री¸ गालिब छुटी शराब।



  •    
    Click here to lend your support to: Nirantar and make a donation at www.pledgie.com !

    कुछ खोज रहे हैं?

    विशेष आकर्षण

    140 अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग
    140 अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग
    ब्लॉगिंग के बाद इंटरनेट पर एक और विधा ने जोर पकड़ा है। जी हाँ ट्विटर, पाउंस और प्लर्क के दीवाने अपने बलॉग छोड़ दीवाने हो चले हैं माईक्रोब्लॉगिंग के। पैट्रिक्स और देबाशीष कर रहे हैं इस लोकप्रिय तकनीक की संक्षिप्त पड़ताल जिसमें लोग फकत 140 अक्षरों में कभी अपने मोबाईल, कभी डेस्कटॉप तो कभी जालस्थल द्वारा अपना हालेदिल लिखे चले जाते हैं।
    Read More >>

    कौन है ऑनलाइन

    इस समय 2 अतिथि ऑनलाइन है

    लेखकों के लिये सूचना

    क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

    ईमेल पता भरें:

    कॉपीराईट संबंधी सूचना

    निरंतर पर प्रकाशित सामग्री को अंतर्जाल पर पुनर्प्रकाशित नहीं किया जा सकता। प्रिंट प्रकाशनों हेतु (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) निम्नलिखित नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे patrikaa at gmail dot com पर संपर्क करें।
    Creative Commons License