|
Home
निरंतर के अनिरंतर प्रकाशन का एक मुख्य कारण सामग्री का अभाव रहा है। जिस तरह के खोजी, ज्ञानपरक, सामाजिक और तकनीकी लेख हम छापते हैं उनके लेखकों का टोटा पड़ा रहता है। निरंतर पर हम लेखकों को पारिश्रमिक देने का मन बना रहे हैं। पर किसी वेब पत्रिका के लिये यह विज्ञापनदाताओं और संरक्षकों के बिना करना असंभव है। अतः हर माह ज़रूरी राशि संजोने के लिये हम तुरंत प्रभाव से निरंतर पर बैनर एड शुरु करने जा रहे हैं। यदि आप या आपका संस्थान निरंतर को समर्थन देना चाहता हो तो हम तिमाही, छमाही और वार्षिक अवधि के लिये आपका बैनर एड सशुल्क निरंतर पर दिखायेंगे। इच्छुक व्यक्ति व संस्थान अधिक जानकारी के लिये हमें patrikaa at gmail dot com पर लिख सकते हैं।
वापस
|
| इला प्रसाद | | जन्म : 3 जून 1960 शिक्षा : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी एवं भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान¸ मुम्बई में सीएसआईआर की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अन्तर्गत कुछ वर्षो तक शोध कार्य। राष्ट्र्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित।
छात्र जीवन में काव्य लेखन की शुरूआत। प्रारंभ में कॉलेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित। वैज्ञानिक शोध कार्य के दिनों में लेखन क्षमता भी पल्लवित होती रही। पहली रचना "इस कहानी का अंत नहीं" जनसत्ता, भारत में प्रकाशित। कुछ कविताएं एवं कहानियां पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।
सम्प्रति :वैज्ञानिक शोध एवं लेखन के क्षेत्र में अपनी जड़ों की तलाश। |
इन सभी लेखों के लेखक इला प्रसाद
- खिड़की
|