पहले मुर्गी आयी या अन्डा

(0 वोट)

जीतेंद्र चौधरी

  

हास परिहासजितेन्द्र के बचपन के दोस्त सुक्खी बहुत ही सही आइटम हैं। उनकी जिन्दगी में लगातार ऐसी घटनायें होती रहती हैं जो दूसरों के लिये हास‍-परिहास का विषय बन जाती है। हम नजर डालते रहेंगे सुक्खी के जीवन में घटी कुछ घटनाओं पर।

इस अंक से आनन्द लीजिये व्यंजलों का भी। साथ ही हमेशा की तरह रजनीश की मज़ाहिया नज़र से देखें दुनिया।

वैसे तो सुक्खी के सारे फार्म हम लोग ही भरते थे लेकिन एक बार उनको अचानक एक नौकरी का फार्म भरा, कुछ समझ मे नही आ रहा था कि कैसे भरें। अब जरा देखिये उन्होने क्या भराः

नामः सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा
सैलरी एकस्पैक्टेडः यस
सेक्सः वन्स इन ए वीक


पहले मुर्गी आयी या अन्डा, इस पर दुनिया मे विवाद हो सकता है, लेकिन अपने सुक्खी के पास जवाब है
 

ओ यार! जिसका आर्डर पहले दोगे, वो ही तो पहले आयेगी।


अपने सुक्खी ने सीसामऊ वाले शर्मा लाटरीज से 20 रूपये में लॉटरी का टिकट खरीदा, उनकी २० करोड़ की लॉटरी लगी, दुकानदार ने टैक्स काटकर ११ करोड़ दिये, सरदारजी भड़क गये बोले
 

या तो पूरे बीस करोड़ दो या फिर मेरे बीस रुपये वापस करो।


सुक्खी एक दिन एक जनाजे में गये, बहुत सेन्टी हो गये था, मेरे से बोले, यार मेरी एक अन्तिम इच्छा है

मै जब भी मरूं, तो अपने स्वर्गवासी बस ड्राइवर चाचाजी की तरह मरूं, जो सोते सोते मरे थे, उनके पैसेन्जर्स की तरह नही, जो चिल्लाते चिल्लाते मरें।

शेर सवाशेर

तुम्हारे दर पर हम हजार बार आयेंगे,
तुम्हारे दर पर हम हजार बार आयेंगे,
तुम्हारे दर पर हम हजार बार आयेंगे,
घन्टी बजायेंगे और भाग जायेंगे।

वाह! क्या सन्तरा था!दूर से देखा तो सन्तरा था,
पास जाके देखा तो सन्तरा था,
छील के देखा तो सन्तरा था,
खा के देखा तो भी सन्तरा था,
वाह! क्या सन्तरा था!

जिस वक्त खुदा ने तुम्हें बनाया होगा,
एक सरूर सा उसके दिल पर छाया होगा।
पहले सोचा होगा तुझे जन्नत में रख लूँ,
फिर उसे चिड़ियाघर का ख्याल आया होगा।

ये जो है ज़िंदगीः रजनीश कपूर

 

ये जो है ज़िंदगी

जीतेंद्र चौधरी
About the author:
जीतेंद्र चौधरी कुवैत में रहते हैं और लोकप्रिय हिंदी ब्‍लॉगर हैं। जीतू सॉफ्टवेयर और तकनीकी मार्केटिंग से जुड़े हैं लेकिन उनके मेरा पन्‍ना ब्‍लॉग पर कंप्‍यूटर की तकनीकी जानकारी से लेकर भारत के गांव तक की बातें पढ़ने को मिल जाती है। इसके अलावा जीतू हिंदी चिट्ठों के एग्रीगेटर नारद के संचालक हैं।
Read More >>
टिप्पणियाँ (0)add
password
 

 
अगला >

   
Click here to lend your support to: Nirantar and make a donation at www.pledgie.com !

कुछ खोज रहे हैं?

विशेष आकर्षण

क्या आप टैगिंग करते हैं?
क्या आप टैगिंग करते हैं?
टैगिंग जानकारी की जमावट और लोगों को जोड़ने का एक नया क्राँतिकारी माध्यम है जो अराजकता से व्यवस्था की सृष्टि कर मानवीय भावनाओं का प्रतीक भी बन चला है। देबाशीष चक्रवर्ती के आलेख द्वारा प्रवेश कीजिये कीवर्ड के साम्राज्य में  और अंदाज़ा लगाईये टैगिंग के भविष्य का।
Read More >>

कौन है ऑनलाइन

इस समय 2 अतिथि ऑनलाइन है

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

कॉपीराईट संबंधी सूचना

निरंतर पर प्रकाशित सामग्री को अंतर्जाल पर पुनर्प्रकाशित नहीं किया जा सकता। प्रिंट प्रकाशनों हेतु (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) निम्नलिखित नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे patrikaa at gmail dot com पर संपर्क करें।
Creative Commons License