मुखपृष्ठ


यायावरी शरद आया है

(0 वोट)

हिमानी, राकेश खंडेलवाल

  

समय

हिमानी


यह समय भी तुम्हारी तरह है
जब चाहती हूँ कि
थम जाये
ठहर जाये
मुझे छोड़ आगे निकल जाता है
बिल्कुल तुम्हारी तरह

और जब कभी चाहती हूँ रहना तन्हा
चाहती हूँ कि समय को पँख लग जाये
कुछ लम्हे जल्द ही बीत जाये
तो रुक जाता है
बीते नही बीतता
बिल्कुल तुम्हारी तरह

पर ठीक भी है
समय और तुम्हें अपने अनुसार
बाँधना कहाँ तक है उचित

पर फिर ऐसा क्यों, कि
मैं तो
समय और तुम्हार अनुसार ही
बँधी

तुम दोनों ही मुझे अपनी गति में बाँधना चाहते हो
और बाँध ही चुके हो

ऐसा बहुत ही कम होता है
कि जब समय और तुम
दोनों ही मेरे साथ होते हो

बस वही क्षण होते हैं
जब तुम दोनों मेरे होते हो
बिल्कुल मेरी तरह
शुक्र है इस थोड़े से समय की बदौलत
मेरा सारा समय बीत जाता है

या शायद
मैं
समय और तुम में बीत जाती हूँ

 

यायावरी शरद आया है

राकेश खंडेलवाल



यायावरी शरद आया है, कुछ पल नीड बनाये
और आपके पथ में प्रतिदिन, नव पाथेय सजाये
दीपित होकर अमा, पूर्णिमा जैसे, गीत सुनाये
दीप जलें नित आशाओं के, पल न अँधेरा छाये

रंग धनक के सँवरें निशिदिन अँगनाई में आकर
हो साकार कामना, तुलसी चौरे ज्योति जगाये
पुरबाई नित करे आरती, मंगल गाय पछुआ
आशीषों के फूल आपके सर पर विधि बरसाये


टिप्पणियाँ (0)add
password
 

 
< पिछला   अगला >

   
Click here to lend your support to: Nirantar and make a donation at www.pledgie.com !

कुछ खोज रहे हैं?

विशेष आकर्षण

हिन्दी समांतर कोश: एक विराट प्रयास
हिन्दी समांतर कोश: एक विराट प्रयास
शब्दकोश से आप किसी भी शब्द का अर्थ जान सकते हैं। लेकिन यदि आप किसी सटीक शब्द की तलाश में हैं तो शब्दकोश अपने हाथ खड़े कर देगा। ऐसे में आपको थिसारस की शरण में जाना होगा। अनूप शुक्ला बता रहे हैं अरविंद व कुसुम कुमार द्वारा २० साल के अथक परिश्रम से तैयार हिन्दी समांतर कोश के बारे में।
Read More >>

कौन है ऑनलाइन

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

कॉपीराईट संबंधी सूचना

निरंतर पर प्रकाशित सामग्री को अंतर्जाल पर पुनर्प्रकाशित नहीं किया जा सकता। प्रिंट प्रकाशनों हेतु (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) निम्नलिखित नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे patrikaa at gmail dot com पर संपर्क करें।
Creative Commons License