मुखपृष्ठ

निरंतर के अनिरंतर प्रकाशन का एक मुख्य कारण सामग्री का अभाव रहा है। जिस तरह के खोजी, ज्ञानपरक, सामाजिक और तकनीकी लेख हम छापते हैं उनके लेखकों का टोटा पड़ा रहता है। निरंतर पर हम लेखकों को पारिश्रमिक देने का मन बना रहे हैं। पर किसी वेब पत्रिका के लिये यह विज्ञापनदाताओं और संरक्षकों के बिना करना असंभव है। अतः हर माह ज़रूरी राशि संजोने के लिये हम तुरंत प्रभाव से निरंतर पर बैनर एड शुरु करने जा रहे हैं। यदि आप या आपका संस्थान निरंतर को समर्थन देना चाहता हो तो हम तिमाही, छमाही और वार्षिक अवधि के लिये आपका बैनर एड सशुल्क निरंतर पर दिखायेंगे। इच्छुक व्यक्ति व संस्थान अधिक जानकारी के लिये हमें patrikaa at gmail dot com पर लिख सकते हैं।



दो बूँदें

ई-मेल
डॉ जगदीश व्योम
  

दो बूँदें मुक्ताकाश में विचरण करती हुईं पुष्प पाँखुरी पर स्थित थीं। पवन ने उन्हें देखा और पहली बूँद से निवेदन किया कि वह उसे वारिधि तक पहुँचा सकती है। बूँद ने कुछ सोचा और एक पुराने कवि की ये पंक्तियाँ उसे याद आ गईं, वह बोली-

"जैहै बनि बिगरि न वारिधता वारिधि की
बूँदता विलैहै बूँद विवस विचारी की...।"

उसने सागर में विलय की अनिच्छा विनम्रता से प्रकट कर अपने स्वाभिमानी होने का बोध करा दिया।

पवन ने दूसरी बूँद से वही अनुरोध किया। यह भी कहा कि समुद्र ने ही उससे ऐसा करने के लिये कहा है। पवन का अनुरोध सुन दूसरी बूँद का भी स्वाभिमान जाग उठा और उसने भी एक आधुनिक कवि की पंक्तियों का सहारा लेकर अपने मन की बात कह डाली-

"कह देना ! समन्दर से, हम ओस के मोती हैं
दरिया की तरह तुझसे, मिलने नहीं आएँगें ।"

पवन बेचारा दूसरी बूँद का यह उत्तार सुनकर हक्का-बक्का रह गया।

इस पूरे दास्तान को झाड़ी में छिपा एक जुगुनू बड़े ध्यान से सुन रहा था। वह सोचने लगा, "कितनी स्वाभिमानिनी हैं दोनों बूँदें...मगर समुद्र में न मिलने की बात दोनों ने कितने अलग-अलग ढँग से कही है। एक में विनम्रता है और दूसरी में अहंकार...दोनों स्वाभिमानी हैं फिर भी दोनों में इतना अन्तर आखिर क्यों?...क्या अवस्था का अन्तर है...? परिवेश का अन्तर है...? संस्कृति का अन्तर है...? पीढ़ी अन्तराल है...? या कुछ और कारण है...?"

जुगुनू बेचारा देर तक यही सोचता रह गया।



डॉ जगदीश व्योम
लेखक परिचय:
जन्म : 1 मई 1960, शंभूनगला, फर्रुखाबाद, उ.प्र. शिक्षा : एम.ए.हिंदी साहित्य में, एम.एड., पीएचडी शोधकार्य : लखनऊ विश्वविद्यालय से 'कनउजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण' पर। प्रकाशित कृतियां : काव्य संग्रह:– इंद्रधनुष,भोर के स्वर। शोध ग्रंथ:– कन्नौजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण, कन्नौजी लाकोक्ति और मुहावरा कोश। बाल उपन्यास:– नन्हा बलिदानी, डब्बू की डिबिया बाल कहानी संग्रह:– सगुनी का सपना संपादित कहानी संग्रह:– आज़ादी के आस–पास, कहानियों का कुनबा संपादन– हाइकु दर्पण, बाल प्रतिबिंब
पूरा पढ़ें >>
टिप्पणियाँ (1)add
संस्कृति का अन्तर
written by bhawnak2002 on फ़रवरी 12, 2007

व्योम जी 'दो बूँद' पढी बहुत अच्छा लगी आपको साधुवाद। शायद संस्कृति का ही अन्तर था संस्कृति हमारे व्यक्तित्व का आईना जो होती है।

password
 

 
प्रयोक्ता का मुल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 

   

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

आपकी राय

निरंतर के लिये आप क्यों लिखेंगे?
 

विशेष आकर्षण

बर्गन का वो पागलखाना
बर्गन का वो पागलखाना
द साईंटिफ़िक इंडीयन ने हाल ही में विज्ञान फंतासी कथा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस में आदित्य सुदर्शन की लिखी कहानी द असाईलम एट बर्गन को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। मनोचिकित्सा के वैज्ञानिक कैनवस पर रोमांच की तूलिका से उकेरी इस लोमहर्षक कथा को हम प्रस्तुत कर रहे हैं हिन्दी में। रूपांतरण किया है रमण कौल ने।
पूरा पढ़ें >>
Join My Community at MyBloglog!
Creative Commons License
निरंतर पर प्रकाशित सामग्री पर (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) Creative Commons Attribution - NonCommercial - ShareAlike 2.5 License के नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे संपर्क करें