आ उठ, चल, बाहर जीवन है छापें ई-मेल
प्रयोक्ता का मुल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
इस के लेख़क हैं मानोशी चटर्जी, पूर्णिमा वर्मन   

वातायन: गीत कवितामानोशी चटर्जी हिन्दी में नियमित रूप से लेख व कविता लिखती हैं, यदा कदा अँग्रेज़ी में भी। रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर और बी.ऍड. करने के बाद मानोशी शिक्षण कार्य करती हैं। सम्प्रति टोरंटो, कनाडा में निवास। साहित्य के अतिरिक्त शास्त्रीय व ग़ज़ल गायन में रुचि है। आकाशवाणी से ग़ज़लें भी प्रसारित हुई हैं। अब वे मानसी नामक चिट्ठा भी लिखती हैं। प्रस्तुत कविता मानोशी ने विशेष निरन्तर के लिए भेजी है।

आ उठ, चल, बाहर जीवन है..

जीवन विषाद नहीं, सुख है
है मन का ये भ्रम जो दुख है
मधुर स्मृति से हो आलिंगन-बद्ध
राह में बैठ रोता मूरख है।

इक बिजली के कौंधने से 'गर
डर कर काँप रहा बदन तर
छोड़ सहानुभूति स्वयं पर
आ उठ चल बाहर जीवन है।

चला पथरीली पगडंडी पर से
गुज़र रही कड़ी धूप सर से
डर न इस परीक्षा प्रहर से
छाँव लिये प्रतीक्षारत तरुवर है।

द्वार द्वार भटक रहा रे पागल
नाव छोटी तेरी, विराट सागर
मांगे जो पानी, मिले लवण जल
हाथ मे कुंड तेरे, मीठा जल है।

निराशा खडी है देख मुँह बाये
घेरने को तत्पर जो हो उपाय
हैं हर तरफ़ अन्धेरों के साये
मगर गुफ़ा के अन्तिम द्वार पर किरन है
आ उठ, चल, बाहर जीवन है।
आ उठ, चल, बाहर जीवन है...

- मानोशी चटर्जी




पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में जन्मीं पूर्णिमा वर्मन की साहित्यिक प्रतिभा ने जड़ें पकड़ीं इलाहबाद में। लेखन, अध्यापन, ग्राफिक रचना की राह चलते चलते वे संप्रति व्यस्त हैं अंर्तजाल की पत्रिकाओं अभिव्यक्ति और अनुभुति के संपादन में। पूर्णिमा का एक काव्य संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है। शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात स्थित पूर्णिमा का हाल ही में ब्लॉग लेखन की ओर भी रुझाव हुआ है।

आवारा वसंत

अबकी साल
वसंत यों ही आवारा घूमा
मेरी तरहा

कमरे से बगिया तक
बगिया से चौके में
चौके की खिड़की से
चमकीली नदिया तक
पटरी पटरी
दूर बहुत शिव की बटिया तक
मेरे ही संग ठोकर ठोकर रक्त रंगे ढाक के पावों
मौसम भी बंजारा घूमा
मेरी तरहा।

पटरी से पर्वत तक
पर्वत से मंदिर में
अष्टभुजा घाटी से
संतों की कुटिया तक
सीढ़ी पर
खुदे हुए नामों से मन के मिटे हुए नामों तक
धुआँ धुआँ आँखों आँखों में
हर एक पल रतनारा घूमा
मेरी तरहा।

- पूर्णिमा वर्मन

टिप्पणियाँ (0)add
password
 

 

   
Click here to lend your support to: Nirantar and make a donation at www.pledgie.com !

कुछ खोज रहे हैं?

विशेष आकर्षण

कोई भला चिट्ठा क्यों लिखना चाहेगा?
कोई भला चिट्ठा क्यों लिखना चाहेगा?
चिट्ठाकारी आसान है और नियमित चिट्ठा लेखकों को पुस्तक प्रकाशन के अनुबंध या स्वतंत्र लेखन कार्य द्वारा अर्थलाभ मिलना भी कोई असंभव काम नहीं है। सारांश में पढ़ें बिज़ स्टोन की पुस्तक "हू लेट द ब्लॉग्स आउट" से एक चुने हुये लेख "वाई वुड एनीवन वाँट टू ब्लॉग?" का रमण कौल द्वारा किया हिन्दी रूपांतर।
Read More >>

कौन है ऑनलाइन

इस समय 1 अतिथि ऑनलाइन है

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

कॉपीराईट संबंधी सूचना

निरंतर पर प्रकाशित सामग्री को अंतर्जाल पर पुनर्प्रकाशित नहीं किया जा सकता। प्रिंट प्रकाशनों हेतु (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) निम्नलिखित नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे patrikaa at gmail dot com पर संपर्क करें।
Creative Commons License