निरंतर के अनिरंतर प्रकाशन का एक मुख्य कारण सामग्री का अभाव रहा है। जिस तरह के खोजी, ज्ञानपरक, सामाजिक और तकनीकी लेख हम छापते हैं उनके लेखकों का टोटा पड़ा रहता है। निरंतर पर हम लेखकों को पारिश्रमिक देने का मन बना रहे हैं। पर किसी वेब पत्रिका के लिये यह विज्ञापनदाताओं और संरक्षकों के बिना करना असंभव है। अतः हर माह ज़रूरी राशि संजोने के लिये हम तुरंत प्रभाव से निरंतर पर बैनर एड शुरु करने जा रहे हैं। यदि आप या आपका संस्थान निरंतर को समर्थन देना चाहता हो तो हम तिमाही, छमाही और वार्षिक अवधि के लिये आपका बैनर एड सशुल्क निरंतर पर दिखायेंगे। इच्छुक व्यक्ति व संस्थान अधिक जानकारी के लिये हमें patrikaa at gmail dot com पर लिख सकते हैं।



मैं ऐसा क्यों हूँ?

ई-मेल
निरंतर
  

मैं ऐसा क्यों हूँ?

मैं ऐसा क्यों हूँ?

चित्र शीर्षकः मैं ऐसा क्यों हूँ?

[चित्र प्रेषकः जीतेन्द्र, संकल्पनः रवि]

प्रतियोगिता के नियमः

  • रचना मौलिक, अप्रकाशित होनी चाहिए।
  • एक प्रेषक से एक ही प्रविष्टि स्वीकार्य होगी।
  • संपादक मंडल का निर्णय साधारण अथवा विवाद की स्थिति में अंतिम व सर्वमान्य होगा।
  • किसी भी प्रविष्टि की प्राप्ति न होने या न जीतने पर पुस्तक आगामी अंकों में वितरित होगी।
  • संपादक मंडल के सदस्य प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते।
  • प्रतियोगिता में केवल पुस्तक प्रदान की जा रही है, वितरण की जिम्मेवारी निरंतर फिलहाल लेने में असमर्थ है। अतः विजेता को जीती पुस्तक प्राप्त करने के लिए अपना पता लिखा एवं पर्याप्त डाक टिकट लगा लिफाफा संपादक को भेजना होगा। विजेता को उसके निवास स्थान के आधार पर डाक टिकट का मूल्य तथा पुस्तक मंगाने का पता निरंतर यथासमय सूचित करेगा।
  • क्षमा करें, डाक में पुस्तक खो जाने या पुस्तक अप्राप्ति कि जिम्मेवारी निरंतर नहीं ले सकता।
  • रचना भेजने की अंतिम तिथि हैः 20 मार्च, 2005

टिप्पणियाँ (3)add
मैं ऐसा क्यों हूँ?
written by Anonymous on मार्च 01, 2008

शिशु की तरह निरीह
पर स्त्री की तरह मूक।
मैं ऐसा क्यों हूँ?
सच्चे नेता सी दूरदृष्टि
पर नेतृत्वमद से दूर।
मैं ऐसा क्यों हूँ?

(Submitted by Anonymous on Mon, 2005-03-14 14:26.)

जिसको जैसा रचा सृष्टि ने
written by राजेश कुमाࠤ on मार्च 01, 2008

हाथ अगर भारी होते,
तो क्या हाथी कहलाता ?
रंग अगर जो गोरा होता,
क्या गौरैया कहलाता ?
जिसको जैसा रचा सृष्टि ने,
वह वैसा बन पाया।
फिर यह जिज्ञासा क्यों उभरी मन में, ओ भाई !
कि ,' मैं ऐसा क्यों हूँ ?'

- राजेश कुमार सिंह Submitted on Mon, 2005-03-14 05:33

तू तो प्रेरणा है
written by दा० अमर कुमà on मई 11, 2008

तू तो प्रेरणा है, उनके लिये जो हार मान लेते हैं,
एक जीवंत अनुकरणीय है, जिजीविषा की,
एक उदाहरण है, प्रकृति से सांमजस्य की
तुमने मनुष्यों की तरह प्रकृति को नष्ट नहीं किया
अपने को ढाला, पर कुछ भी भ्रष्ट नहीं किया

password
 

 
प्रयोक्ता का मुल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 

   

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

आपकी राय

निरंतर के लिये आप क्यों लिखेंगे?
 

विशेष आकर्षण

वेबलॉग नीतिशास्त्र
वेबलॉग नीतिशास्त्र
सारांश में पेश करते हैं पुस्तकाँश या पुस्तक समीक्षा। निरंतर के पहले अंक में हमें प्रसन्नता है रेबेका ब्लड की पुस्तक "द वेबलॉग हैन्डबुक" के अंश का हिन्दी रूपांतर प्रस्तुत करते हुए। रेबेका 1996 से अंर्तजाल पर हैं, उनका ब्लॉग रेबेकाज़ पॉकेट खासा प्रसिद्ध है।
पूरा पढ़ें >>
Join My Community at MyBloglog!
Creative Commons License
निरंतर पर प्रकाशित सामग्री पर (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) Creative Commons Attribution - NonCommercial - ShareAlike 2.5 License के नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे संपर्क करें