निरंतर के अनिरंतर प्रकाशन का एक मुख्य कारण सामग्री का अभाव रहा है। जिस तरह के खोजी, ज्ञानपरक, सामाजिक और तकनीकी लेख हम छापते हैं उनके लेखकों का टोटा पड़ा रहता है। निरंतर पर हम लेखकों को पारिश्रमिक देने का मन बना रहे हैं। पर किसी वेब पत्रिका के लिये यह विज्ञापनदाताओं और संरक्षकों के बिना करना असंभव है। अतः हर माह ज़रूरी राशि संजोने के लिये हम तुरंत प्रभाव से निरंतर पर बैनर एड शुरु करने जा रहे हैं। यदि आप या आपका संस्थान निरंतर को समर्थन देना चाहता हो तो हम तिमाही, छमाही और वार्षिक अवधि के लिये आपका बैनर एड सशुल्क निरंतर पर दिखायेंगे। इच्छुक व्यक्ति व संस्थान अधिक जानकारी के लिये हमें patrikaa at gmail dot com पर लिख सकते हैं।



मन कहे

ई-मेल
निरंतर
  

मन कहे

मन कहे


समस्या पूर्तिसमस्या पूर्ति की नई समस्या पर आपका स्वागत है। इस चित्र और दिये शीर्षक पर ध्यान दीजिये और रच डालिए एक छोटी सी कविता। कविता ज्यादा बड़ी न हो तो अच्छा, चार लाईना हो तो उत्तम, हाइकू हो तो क्या कहनें! शीर्षक मुख्यतः भाव के लिए है, पर आप इसे कविता में प्रयोग कर सकते हैं। यदि आपकी रचना निरंतर संपादक मंडल को पसंद आ गई तो आप का नाम अगले अंक में विजेता कर रूप में प्रकाशित होगा। अपनी प्रविष्टि टिप्पणी के माध्यम से ही दें, ईमेल द्वारा भेजी प्रविष्टि मान्य नहीं होगी।

प्रतियोगिता के नियम:

  • कविता इस पोस्ट पर अपने टिप्पणी (कमेंट) के रूप में ही प्रेषित करें। ईमेल या निरंतर रचना भेजने के फॉर्म द्वारा प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगी।
  • रचना मौलिक व पूर्व अप्रकाशित होनी चाहिए।
  • एक प्रेषक से एक ही प्रविष्टि स्वीकार्य होगी।
  • संपादक मंडल का निर्णय साधारण अथवा विवाद की स्थिति में अंतिम व सर्वमान्य होगा।
  • संपादक मंडल व उनके परिवार के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते।
  • रचना भेजने की अंतिम तिथि हैः 25 नवंबर 2006

पिछली प्रतियोगिता के परिणाम:


अगस्त 2006 की समस्या पूर्ति में अनेकों प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। सभी का धन्यवाद!

सभी प्रविष्टियाँ बहुत अच्छी थीं पर संपादक मंडल ने बहुमत से "नितिन बागला " की प्रविष्टि को सर्वश्रेष्ठ माना। नितिन को हमारी हार्दिक बधाई!



टिप्पणियाँ (5)add
भीगी किस्मत
written by रचना on नवम्बर 07, 2006

जब थी जरूरत, तब ना बरसा,
अब देखो पानी ही पानी!
क्या मुझसे कोई बैर है?ईश्वर
क्यूँ करते एसी बेईमानी?


प्यासा मन
written by sanju on नवम्बर 09, 2006

कहाँ से इतना जल है आया,
मेरे मन को कितना भाया,
रोक लूँ इसको हाथ बढाकर,
हो न जाए ये कंही जाया।

मन कहे
written by तरूण on नवम्बर 16, 2006

मन कहे इतना ना बरसो,
भूखे रहना ना पड‌े कल परसों।
खेती काटने का वक्त है आया,
डूब जाये ना सारी सरसों।

mat barso
written by devesh on दिसम्बर 18, 2006

mat barso itna aaj
maana bahut gehri hai pyaas
par jo saara ras barsa jaoge
kaise pura hoga madhumaas

...
written by wahid on जनवरी 13, 2007

prayas achcha hai

password
 

 
प्रयोक्ता का मुल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 

   

लेखकों के लिये सूचना

क्या आप निरंतर के लिये लिखना चाहते हैं? तो आज ही "निरंतर मित्र" समूह के निःशुल्क सदस्य बनें!

ईमेल पता भरें:

आपकी राय

निरंतर के लिये आप क्यों लिखेंगे?
 

विशेष आकर्षण

हिन्दी समांतर कोश: एक विराट प्रयास
हिन्दी समांतर कोश: एक विराट प्रयास
शब्दकोश से आप किसी भी शब्द का अर्थ जान सकते हैं। लेकिन यदि आप किसी सटीक शब्द की तलाश में हैं तो शब्दकोश अपने हाथ खड़े कर देगा। ऐसे में आपको थिसारस की शरण में जाना होगा। अनूप शुक्ला बता रहे हैं अरविंद व कुसुम कुमार द्वारा २० साल के अथक परिश्रम से तैयार हिन्दी समांतर कोश के बारे में।
पूरा पढ़ें >>
Join My Community at MyBloglog!
Creative Commons License
निरंतर पर प्रकाशित सामग्री पर (यदि अन्यथा इंगित न किया गया हो तो) Creative Commons Attribution - NonCommercial - ShareAlike 2.5 License के नियम लागू होते हैं। संशय की स्थिति में हमसे संपर्क करें