लेखक परिचय: इला प्रसाद

वेबसाईट:

परिचय:

जन्मः जून १९६०, झारखंड की राजधानी राँची में। राँची विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर के पश्चात काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पी. एच.डी। भारतीय प्रॊद्योगिकी संस्थान, मुम्बई में सी. एस.आई. आर की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अंतर्गत कुछ वर्षों तक शोधकार्य। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्टीय वैझानिक शोध पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशित। छात्र जीवन में ही काव्य लेखन की शुरूआत। प्रारंभ में कालेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित। साहित्य से जुड़ाव एवं अपने को अभिव्यक्त कर पाने की क्षमता उस वातावरण की देन है जो उनके घर में सहज सुलभ था। इसी वजह से वैझानिक शोधकार्य के दिनों में भी लेखन क्षमता पल्लवित होती रही। पहली कहानी २००२ में जनसत्ता में प्रकाशित। उसी वर्ष विवाहोपरान्त अमेरिका आने पर यह सिलसिला विश्व हिन्दी न्यास, न्यूयॉर्क की पत्रिका "हिन्दी जगत" के माध्यम से पुन: जुड़ा। अब तक लगभग सभी प्रमुख वेब पत्रिकाओं/पत्रिकाओं यथा अनुभूति, कृत्या, हिन्दी नेस्ट, साहित्य कुंज, कलायन तथा पुरवाई( लंदन), स्पाइल-दर्पण (नार्वे), कथाक्रम तथा वर्तमान साहित्य में कविताएँ, कहानियाँ प्रकाशित। कहानी "रोड टेस्ट" का तेलुगू में अनुवाद एवं "आन्ध्र ज्योति में प्रकाशन। इलानरेन के नाम से भी लेखन। एक काव्य संग्रह "धूप का टुकड़ा" प्रकाशनाधीन। अपने अधूरे अनाम उपन्यास पर पिछले वर्ष से कार्यरत। लेखन के अतिरिक्त योग, रेकी, बागवानी, फ़ोटोग्राफ़ी, पर्यटन एवं पुस्तकें पढ़ने में रुचि। टामबाल कालेज, ह्यूस्ट्न में भौतिकी एवं गणित का प्राध्यापन। संप्रति हूस्टन, अमरीका में वास।

इला द्वारा लिखित आलेख: