1 लेख
वर्जीनिया स्थित वेनोना हॉटर को ऊर्जा, अन्न, जल एवं वातावरण से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर व्यापक कार्यानुभव है। वे 1997 में पब्लिक सिटिज़न के साथ जुड़ीं, और निर्देशक बनीं उसके क्रिटिकल मास ऍनर्जी ऍंण्ड ऍन्वाइरनमेंट प्रोग्राम की, जो अणु-शक्ति, अणु-जूठन, ऊर्जा नीति, अन्न सुरक्षा और जल सम्बन्धी मुद्दों पर केन्द्रित है। वेनोना मेरीलैंड विश्वविद्यालय से ऍन्थ्रोपॉलोजी में स्नातकोत्तर हैं।
इनके लेखों की सूची
1 लेख
मंडीबामौरा (मध्य प्रदेश) में जन्म। विदिशा के एस.एस.एल.जैन कालेज से गणित में एम.एस.सी. प्रथम श्रेणी प्रथम। एक वर्ष कालेज के ही गणित विभाग में अध्यापन। 1992 में पत्रकारिता की ओर रुख। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से 1993 में स्नातक की उपाधि, प्रथम श्रेणी प्रथम। तत्पश्चात एक वर्ष दैनिक नई दुनिया भोपाल और फिर नई दुनिया इंदौर में 1 वर्ष रिपोर्टिंग। 2003 में प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रवेश, 'सहारा समय' न्यूज चैनल में संवाददाता रहे। 1997 से 2002 तक श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिये कई अवार्ड। आलेख संग्रह 'प्रिय पाकिस्तान' प्रकाशित। उपन्यास 'अंतर्कथा' अप्रकाशित। संप्रति दैनिक भास्कर, भोपाल में विशेष संवाददाता के रूप में पदस्थ।
इनके लेखों की सूची
1 लेख
मुम्बई स्थित दिलीप, जो पहले सॉफ्टवेयर प्रोफेश्नल थे अब पेशे से पत्रकार व लेखक हैं, वे नर्मदा आंदोलन पर एक पुस्तक “द नर्मदा डैम्मड” लिख चुके हैं। उनका अंग्रेज़ी ब्लॉग “डेथ एंड्स फन” खासा लोकप्रिय है।
इनके लेखों की सूची
1 लेख
दीना मुम्बई स्थित गुणात्मक शोध परामर्शदाता हैं। उन्हें 16 वर्ष का कार्यानुभव है। सामाजिक मीडीया और तकनलाजी में उनका शोध तब प्रारंभ हुआ जब 2003 में उन्होंने अपने ब्लॉग कि स्थापना की। एक शोधकर्ता और खोजी के रूप में दीना की सामाजिक तंत्र सेवाएँ, औज़ार तथा तकनीकों में विशेष रुचि है। इस से आते बदलाव कि परख के लिए वे दुनिया भर के लोगों के साथ बातचीत में मुबतला हैं। दीना वर्ल्ड चेनजिंग और द साउथ-ईस्ट एशिया अर्थक्वेक एंड त्सुनामीज़ ब्लॉग के लिए भी लिखती हैं।
इनके लेखों की सूची